द्रविड़ की वापसी, भज्जी आउट

इंग्लैंड के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला के लिए राहुल द्रविड़ की टीम में करीब दो साल बाद वापसी हुई है। हरभजन सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया है। युवराज को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। 16 सदस्यीय टीम में दो स्पिनर और विकेटकीपर को रखा गया है।
मौजूदा टेस्ट शृंखला में फॉर्म में चल रहे एकमात्र बल्लेबाज द्रविड़ को भारतीय बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता देने के लिए टीम में चुना गया है। वहीं पेट की मांसपेशियों में खिचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हरभजन सिंह वनडे शृंखला भी नहीं खेल पाएंगे।
विश्व कप जीत के नायक युवराज सिंह भी बायें हाथ की तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हैं। कर्नाटक के तेज गेंदबाज विनय कुमार और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को 16 सदस्यीय टीम में चुना गया है। बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने चयन समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज श्रीसंत, बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा और हरफनमौला यूसुफ पठान भी टीम में जगह नहीं बना सके।
पांच सदस्यीय चयन समिति ने पांच तेज गेंदबाजों और अश्विन तथा अमित मिश्रा के रूप में दो स्पिनरों को जगह दी है। आम तौर पर वनडे शृंखला से ब्रेक लेने वाले सचिन तेंदुलकर टीम में हैं। भारतीय टीम 31 अगस्त को मैनचेस्टर में एक टी-20 मैच खेलेगी।
वनडे मैच चेस्टर ली स्ट्रीट (3 सितंबर), साउथम्पटन (6 सितंबर), लंदन (9 और 11 सितंबर) और कार्डिफ (16 सितंबर) में खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार है:- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, जहीर खान, आर अश्विन, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, इशांत शर्मा, विनय कुमार, अमित मिश्रा और पार्थिव पटेल।
Tags: , ,

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply