चलती कार में 9वीं क्लास की स्टूडेंट से गैंगरेप

फरीदाबाद, कोचिंग के लिए जा रही एक 9 वीं क्लास की स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बुधवार शाम कोचिंग जाते वक्त कुछ युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाया और चलती कार में उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे सूरजकुंड रोड पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर , शुक्रवार देर शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनमें से एक पीड़िता के स्कूल में 11 वीं क्लास में पढ़ता है। बाकी दोनों 9 वीं और 10 वीं के स्टूडेंट्स हैं। थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दूसरी तरफ , पूछताछ में पीड़िता ने एक सहपाठी पर कुछ दिन पहले धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद परिवार के लोगों ने स्कूल प्रिंसिपल से उसकी शिकायत की थी। नरेंद्र सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसका पता लगाया जाएगा।

थाना एसजीएम नगर एरिया में रहने वाली रानो ( बदला हुआ नाम ) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शिखा ( बदला हुआ नाम ) एरिया के ही एक स्कूल में पढ़ती है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह कोचिंग सेंटर जा रही थी। शिखा जब चिमनी बाई धर्मशाला के पास पहुंची , तो एक लाल रंग की कार उसके पास आकर रुकी। उसमें से उतरे दो लड़कों ने उसे जबर्दस्ती कार में डाल दिया। कार में उनके अलावा एक और युवक था , जो कार ड्राइव कर रहा था।

आरोप है कि युवक शिखा को कार में घुमाते रहे और उसे डराते रहे। चलती कार में दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे सूरजकुंड रोड पर एक आश्रम के पास उतारकर फरार हो गए। आरोपियों ने शिखा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिखा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
Tags: , , , , ,

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply