नीबू के छिलकों का शरबत

नीबू के छिलकों का शरबत
समय: 10 मिनट

सामग्री
6 नीबू, डेढ़ प्याले चीनी, 8-10 पुदीना पत्तियां, कुटी बर्फ, 2 प्याले पानी।

गार्निशिंग के लिए गोल- गोल नीबू के छल्ले।

विधि
नीबुओं को आधा घंटा पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद छिलका उतार लें। चीनी के साथ नीबुओं के छिलके व रस को मिक्सी में चलाएं। बर्फ को कूटकर तैयार नीबुओं के रस में डाल दें। गिलासों में भरें। पुदीने की पत्ती व नीबू के छल्लों से सजाएं और पेश करें।

ग्लूकोज बिस्कुट विद चॉकलेट

1- 2 व्यक्तियों के लिए

100 ग्राम डार्क चॉकलेट, 50 मिली दूध, 15 ग्राम जेलेटिन, 300 ग्राम फेंटी हुई क्रीम, 100 ग्राम ग्लूकोज बिस्कट का चूरा, 50 ग्राम वाइट बटर, 50 ग्राम आइसिंग शुगर, सजाने के लिए चॉकलेट सिरप।

बिस्किट के चुरे में मक्खन और आइसिंग शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाकर रख लें। अब चॉकलेट को दूध और क्रीम के साथ पिघलाएं। फिर जेलेटिन मिलाएं। अब इस मिक्सचर को बिस्किट वाली रिंग में डालें। सेट होने के लिए फ्रिज में एक घंटा रखें, फिर चॉकलेट सिरप से सजाकर सर्व करें।
Tags:

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply