कॉमनवेल्थ घोटाले पर शीला को कांग्रेस का अभय

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस सिर्फ सीएजी रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ फिलहाल कार्रवाई करने के हक में नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि सीएजी की रिपोर्ट में आरोप लगे हैं, ऐसे में सिर्फ आरोपों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करना ठीक नहीं होगा। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यह बात सामने आई।
इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम एके एंटनी और अहमद पटेल मौजूद थे। सीएजी रिपोर्ट में पीएमओ, गृह मंत्रालय और शीला की सरकार का नाम आने के बाद कांग्रेसी खेमे में खलबली है।
Tags: , , ,

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply