
नोएडा एक्सटेंशन के पतवारी गांव की जमीन पर 20हजार घरों पर लटकी तलवार हट गई है। किसानों और ग्रेटर नोयडा अथॉरिटी के बीच जमीन को लेकर समझौता हो गया है। यहां की 589 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था। अब नोएडा एक्सटेंशन के चार गांवों को लेकर मामला सुलझता नजर आ रहा है।
शनिवार को 4 गांवों के किसानों और अथॉरिटी के बीच बैठक के बाद समझौता हो गया है। समझौते के मुताबिक अब किसानों को जमीन का मुआवजा 850 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दिया गया है। मुआवजे की बढ़ी हुई रकम को अथॉरिटी, यूपी सरकार और बिल्डर मिलकर किसानों को देंगे।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन कितनी रकम देगा। साथ ही किसानों को अब छह फीसदी के बजाय 8 फीसदी विकसित जमीन दी जाएगी। इसके अलावा इन चारों गांवों के भूमिहीनों को 40 मीटर का भूखंड दिया जाएगा।
About author
Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.
0 comments