अमेरिका छीनेगा पाकिस्तान के परमाणु हथियार

वॉशिंगटन ।। अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के नियंत्रण के लिए एक आकस्मिक योजना बनाई है। दोनों देशों के बीच संबंधों में आयी गिरावट के बीच मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने ' अपने हितों के लिए खतरा पैदा होने की स्थिति में ' पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर नियंत्रण की एक आकस्मिक योजना तैयार कर ली है। इस योजना के मुताबिक अगर जरूरत हुई तो अमेरिका पाक परमाणु हथियार छीन भी सकता है।

पूर्व एवं मौजूदा अधिकारियों के हवाले से एनबीसी न्यूज ने खबर दी है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा अमेरिका के लिए लंबे समय से, यहां तक कि 11 सितंबर की घटना के पहले से ही प्राथमिकता वाला मुद्दा रहा है। रिपोर्ट में जिन संभावित परिस्थितियों का जिक्र किया गया है उनमें पाकिस्तान में आंतरिक संकट, परमाणु संयंत्रों पर आतंकवादी हमले, भारत के साथ जंग, इस्लामी चरमपंथियों द्वारा सरकार का कार्यभार संभालना या सेना पर नियंत्रण करना शामिल है।

एनबीसी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिकी जंग में सबसे बड़ी कामयाबी वह सैन्य अभियान है जिसमें पिछले मई महीने में ओसामा बिन लादेन मारा गया। इसके बाद पाकिस्तान के परमाणु भंडार को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों में यह संदेह लगातार बढ़ रहा है कि ओसामा का आईएसआई के अंदर समर्थन था। ऐबटाबाद ऑपरेशन के बाद अमेरिकी अधिकारियों के बीच यह भावना मजबूत हुई है कि ऐसे अभियान से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को सुरक्षित किया जा सकता है। ओसामा बिन लादेन अभियान के बाद अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कांग्रेस के समक्ष पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा और उसके गलत हाथों में जाने की आशंका व्यक्त की थी। इसके पहले पेंटागन की खबरों में भी उन संभावित परिस्थितियों का जिक्र किया गया है जब अमेरिका परमाणु हथियारों के गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए अपनी ओर से कदम उठाएगा।
Tags: , , ,

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply