"मैं दूंगा अन्ना को अनशन की जगह" - वरुण

नई दिल्ली ।। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ चल रहे अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन का एलान करते हुए कहा है कि वह अपनी तरफ से अन्ना को अनशन की जगह मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। वरुण ने इस काम के लिए अपना घर और दफ्तर देने की पेशकश की है।
एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में वरुण ने कहा कि वह अन्ना की मुहिम में पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध के लिए जगह न मुहैया कराना सरकार की गैरजिम्मेदारी है। वह इस आंदोलन को दबाना चाहती है, इसलिए अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दे रही।

वरुण गांधी ने पेशकश की कि अन्ना हजारे को अनशन के लिए वह अपनी तरफ से जगह मुहैया करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना चाहें तो उनके घर या दफ्तर का भी इस्तेमाल इस काम के लिए कर सकते हैं।
Tags: , ,

About author

Curabitur at est vel odio aliquam fermentum in vel tortor. Aliquam eget laoreet metus. Quisque auctor dolor fermentum nisi imperdiet vel placerat purus convallis.

0 comments

Leave a Reply